यूपीएससी इइएस में आल इंडिया में लक्षेश्वरी ने लाया 10वां रैंक

 

सिंदरी। सिंदरी शहरपुरा बाजार के राशन दुकान संचालक की सुपुत्री लक्षेश्वरी जायसवाल ने यूपीएससी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में पूरे भारत में 10वां रैंक लाकर सिंदरी सहित धनबाद जिला का नाम रौशन किया है। उन्होंने छात्रों को शिक्षकों द्वारा प्राप्त प्रेरणा व पढ़ाई में कंसिस्टेंसी को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। अक्टूबर 2020 से भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर का पदभार संभाल रही लक्षेश्वरी ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने यूपीएससी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की है। सरस्वती विद्या मंदिर सिन्दरी से 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की। लायंस पब्लिक स्कूल सिन्दरी से 12 वीं की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2017 में कोलकाता के गुरुनानक इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2020 में रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद को संभालते हुए उक्त परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने माता पिता शिक्षक सहित सिंदरीवासियों को प्रेरणास्रोत बताया है। छात्रों को अपना संदेश देते हुए बताती हैं कि पढ़ाई में एकाग्रता जरूरी है और परीक्षाओं के परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है। शिक्षकों के मार्गदर्शन को लक्ष्य बनायें, तरक्की कदम चूमेगी। सिंदरी के राशन दुकान संचालक शिवनारायण जायसवाल व गृहिणी संजू देवी ने अपनी सुपुत्री की सफलता पर बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व महसूस हो रहा है। लक्षेश्वरी शुरू से ही मेधावी छात्रा थी। बधाई संदेश देने वालों में झारखंड प्रदूषण बोर्ड सदस्य सह जीटा सचिव राजीव शर्मा, जिला चेंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका, सिन्दरी चेम्बर सचिव दीपक कुमार दीपू, सविमं सिन्दरी प्राचार्य संजीव कुमार, भाजपा नेता दिनेश सिंह, काँग्रेस नेता दिलीप मिश्रा, लायंस क्लब सिन्दरी अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय, दिलीप रिटोलिया, मंजीत सिंह उप्पल, संजय प्रसाद, कृष्णा अग्रवाल, अली अहमद खान सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse