टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड राज्य प्रशिक्षित विशेष शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंकर लाल राणा की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधि मंडल माननीय विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद से मिलकर विशेष शिक्षकों की नियुक्ति में जेएमडी कम्पनी द्वारा की जा रही धांधली से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि रांची प्रेस क्लब में उन्हें सम्मानित करने के बाद संघ के पूर्व अध्यक्ष पावेल कुमार, पूर्व सचिव निखिल मधुर और पूर्व कोषाध्यक्ष निखिल कुमार ने कम्पनी के साथ साठगांठ करके कम्पनी को विशेष शिक्षकों से पैसा दिलवाने का काम कर रहे हैं। जिससे झारखंड के अनुभवी, सुशिक्षित और उच्च योग्यताधारी अभ्यर्थियों का योग्यता के बाद भी पैसे नहीं देने के कारण नियुक्ति नहीं हुआ है और जो मोटी रकम देने का काम किए हैं उनकी नियुक्ति कर ली गई है। यह नियुक्ति सरकारी मापदंडों के अनुरूप नहीं है क्योंकि इसमें ना कोई आरक्षण रोस्टर का पालन हुआ है ना ही प्रतिक्षा सूची दी गई है। साक्षात्कार के नाम पर सिर्फ नाटक किया गया और उस व्यक्ति ने साक्षात्कार लिया जो स्वयं आवेदक भी है साथ ही उसकी नियुक्ति भी कर ली गई। चूंकि विशेष शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सिर्फ विशेष शिक्षकों की नियुक्ति का न होकर गरीब ग्रामीण दिव्यांग बच्चों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान माननीय विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद जी ने कहा कि यह नियुक्ति उनके ही प्रयासों से शुरू हुआ है। ऐसी स्थिति में इस नियुक्ति प्रक्रिया में वो किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दाश्त नहीं करेंगी और आने वाले विधानसभा सत्र में इसे पुरजोर तरीके से उठाएंगी। साथ ही उन्होंने संघ के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कराकर सरकारी मापदंडों के अनुरूप नियुक्ति कराने का प्रयास करेंगी। अत: झारखंड राज्य प्रशिक्षित विशेष संघ मांग करती है कि जे एम डी कम्पनी द्वारा जेइपीसी के रिसोर्स टीचर के भ्रष्ट नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कराया जाय तथा जेइपीसी स्वयं इस नियुक्ति प्रक्रिया को सरकारी मापदंडों के अनुसार पूरी करे। इस दौरान संघ के अध्यक्ष शंकर लाल राणा के साथ परमेश्वर प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, इम्तियाज अंसारी, आलोक कुमार, पारसनाथ महतो, ओमप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse