एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती करवाया गया। लता लगभग एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। आज लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होना है। लता के अंतिम सफर की तैयारी शुरू हो गई। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके घर प्रभुकुंज से शिवाजी पार्क लेकर जाया जाने वाला है। शिवाजी पार्क में ही लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाने की तैयारी हो रही है। एक ट्रक को व्हाइट फूलों से सजाया गया है। इस ट्रक पर लता मंगेशकर की एक बड़ी तस्वीर को लगाया गया है। इसपर लिखा है - भावपूर्ण श्रद्धांजलि लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर वैन में रख दिया गया है। उनकी बहन आशा भोसले और परिवार के अन्य सदस्य भी इसी वैन में जा रहे हैं। वैन में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपेटा गया है। पूरे राजकीय सम्मान के लिए लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। लता मंगेशकर को आखिरी अलविदा कहने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उनके घर प्रभुकुंज पहुंच गए हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटी श्वेता बच्चन भी प्रभुकुंज पहुंची है। उनके अलावा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी लता दीदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse