टीम एबीएन, कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में खुदरा पट्टी स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित दो दिनी बसंत महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर देवी-देवताओं का भव्य दरबार सजाया गया था। गजरा अर्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल का तिलक लगाकर बसंत की शुभकामनाएं दी तथा बसंत के आगमन की खुशियां मनाई। भारत रत्न लता मंगेश्कर के निधन पर घोषित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक को लेकर अबीर-गुलाल की होली कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मंडल परिवार की ओर से उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। समापन कार्यक्रम में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में भक्ति भावना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती वैश्विक महामारी को दूर करे और लोगों के जीवन में खुशियों का बसंत लाएं। ऐसे आयोजन के लिए उन्होंने श्री राम संकीर्तन मंडल को बधाई दी और का कि क्षेत्र में भक्ति का अलख जगाने में मंडल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंडल की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम के दौरान धनबाद के दीपक अरोड़ा, ज्वाला अरोड़ा और वद्र्वमान की रूचि सिंह भोजपुरिया, स्थाीय कलाकारों में साक्षी भदानी, राकेश राजपुत, विनोद चौरसिया, राकेश कपसीमे, मुन्ना भदानी ने कीर्तन में आना अपना नाम लिखना भूल न जाना भजन प्रस्तुत किया। मौके पर मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह, सचिन कप्सीमे, नीतू कप्सीमे, संरक्षक राजेश कप्सीमे, मनोज साव, राकेश कप्सीमे, बसंत गुप्ता, नवीन सिन्हा, ज्योति पहाड़ी, सुजय सिंह, गौतम पांडेय, विजय सिंह, महावीर खेतान, अमन कपसीमे, सुशील सिन्हा, आशुतोष भदानी, मनोज माथुर, नवल किशोर पांडेय, पंकज पांडेय, सुभा कपसीमे, राधा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse