टीम एबीएन, रांची। देश की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और देश के लिए अपूरनीय क्षति है। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न, स्वर कोकिला आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन हम सभी देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 1 महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। पहले वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बीच में उनकी हालत में सुधार हुआ था पर अचानक ही 5 फरवरी को उनकी तबीयत बिगड़ गई और आज उनका निधन हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse