निगम को 72 घंटों का अल्टीमेटम, मंगलवार से जबरन दुकानें खोलेंगे दुकानदार

 

टीम एबीएन, रांची। 9 दिनों से रोजी रोटी बन्द रहने से राजधानी के मोरहाबादी स्थित फुटपाथी दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों का सब्र अब जवाब देने लगा है। रांची नगर निगम द्वारा आवंटित जगहों पर शनिवार को भी कोई बातचीत नहीं हो सकी। स्टेडियम प्रबंधन भारतीय खेल प्राधिकरण एवं ओलंपिक एसोसिएशन दुकानदारों के दुकान लगाने के विरोध में अड़े रहे। निगम की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं दिखी। मोरहाबादी में दुकान बंद हुए 9 दिन हो चुके हैं दुकानदारों की रोजी-रोटी पर आफत बना हुआ है। रोज कमाने खाने वाले दुकानदार धरने पर बैठे हैं। दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दिन भर धरना स्थल में सामाजिक संगठनों एवं मीडिया का आना जाना लगा रहा। रांची नगर निगम के ढुलमुल रवैये से परेशान फुटपाथ दुकानदारों ने घोषणा की है कि नगर निगम 72 घण्टों में दुकानदारों के लिए वैकल्पिक जगह की व्यवस्था करे अन्यथा भूखों मरने से अच्छा है कि सरकार की गोली खाकर मरें अथवा सरकार हमें जेल भेज दें। मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि अगले 72 घंटे धरना प्रदर्शन जारी रहेगा एवं उसके बाद रोजी-रोटी की खातिर दुकानदार अपनी दुकानें मंगलवार से खोलेंगे। रौशन ने कहा कि अब आंदोलन और उग्र होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse