टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ मनातू, पलामू। प्रसिद्ध व्यवसायी सह सामाजिक- राजनीतिक नेता और होटल आरडीएस रमाडा के मालिक रामदास साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। किलर को 50 लाख रुपया की सुपारी भी दी गई थी। जिसकी जानकारी खुद किलर ने रामदास साहू को फोन कर दी। रामदास साहू और खुद को किलर बताने वाले शख्स की बातचीत का आॅडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और फौरन ही फोन करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। है। गिरफ्तार युवक महफूज अंसारी मनातू थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और वह रामदास साहू का पड़ोसी ही है। इधर, आॅडियो वायरल होने और पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और 12 घण्टे में ही फोन करने वाले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कॉलर से सघन पूछताछ जारी : एसपी - जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक महफूज मनातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है. उसके धमकी देने के अंदाज से लगता है कि वह प्रोफेशनल अपराधी है। हालांकि युवक ने कहा कि उसने प्रेंक कॉल किया था। आॅडियो वायरल होने के बाद मामला आया प्रकाश में : इस सिलसिले में करीब 9 मिनट 18 सेकंड का एक आॅडियो वायरल हो रहा है। इस आॅडियो में एक सिरफिरे युवक ने रामदास साहू को उनके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए बताया कि उन्हें मारने के लिए 50 लाख की सुपारी मिली है। उसका तरीका है कि किसी की सुपारी ले तो उसे बता दें कि उसकी हत्या करने वाला हूं। यह भी कहा कि उसके (रामदास) पास सिक्यूरटी ज्यादा है, इसलिए उसे मारने में समय लग रहा है। अगर वह 50 लाख से 1 रूपया अधिक देगा तो उसकी हत्या कराने वाले का पूरा ब्यौरा उसे सौंप देगा। 3 फरवरी को मिली धमकी : रामदास - रामदास साहू ने बताया कि 3 फरवरी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। उस समय वे रांची में थे। धमकी मिलने पर उन्होंने 4 फरवरी को इस सिलसिले में रांची के सिटी एसपी और पलामू एसपी को जानकारी दी थी। 5 फरवरी को रामदास साहू के भाई ने मनातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। क्रिकेट में विवाद के बाद किया फोन : मनातू थाना पुलिस के अनुसार पदमा निवासी महफूज अंसारी (19वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला क्रिकेट खेल से जुड़ा है। थाना क्षेत्र के डेवडीह के जंगल में पदमा के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के ही दौरान दोनों टीमों के बीच कुछ मामले को लेकर बहस होने लगी। बात बात में एक पक्ष के युवकों ने महफूज को औकाता दिखाते हुए कहा कि उनके साथ रामदास साहू का समर्थन है, तुम्हारे पास किसका है. इससे वह आक्रोशित हो गया और उसने रामदास साहू को फोन पर धमकी दे डाली। आरोपी युवक महफूज और रामदास साहू का मनातू में घर अगल बगल है। पेशे से युवक मैकेनिक का कार्य करता है। दिल्ली में भी कुछ दिन रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse