कोडरमा विधायक ने किया थैंक्यू कैंसर पुस्तक का विमोचन

 

कोडरमा। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम शहर के बाईपास स्थित शिव वाटिका में आवर हैप्पी फैमिली कैंसर सरवाइवर एंड पेशेंट चैरिटेबल ट्रस्ट झुमरीतिलैया के चेयरमैन डॉ अरुण मिश्रा के द्वारा लिखित पुस्तक थैंक्यू कैंसर के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय शर्मा एवं संचालन अंकिता एकघरा और गरिमा अरोड़ा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव विशिष्ट अतिथि कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ डी पी सक्सेना समेत जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके तथा सभा अध्यक्ष संजय शर्मा ने अपने संबोधन से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं मंचासीन सभी अतिथियों को स्वागत बुके देकर किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के सचिव अधिवक्ता ज्ञान रंजन, गुलशन कुमार और डॉ ट्विंकल कृष्णा ने कैंसर के विषय में लोगों को जागरूक किया। वही कार्यक्रम के दौरान आॅक्सब्रिज कोचिंग क्लासेज के बच्चों ने कैंसर से बचाव को लेकर एक जागरूकता नाटक का मंचन किया। इसके बाद बच्चों ने कैंसर को लेकर दो लोगों के बीच संवाद से संबंधित कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ डी पी सक्सेना समेत अन्य ने डॉ अरुण मिश्रा के द्वारा लिखित पुस्तक थैंक्यू कैंसर का विमोचन किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने व्यस्त जीवन शैली से थोड़ा समय निकालकर अपने शरीर पर भी ध्यान देना चाहिए और नियमित रूप से योग करना चाहिए। इसके अलावा शुद्ध भोजन भी हमारी सेहत पर काफी प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि आज जनसंख्या बढ़ती जा रही है और खेती योग्य भूमि कम होते जा रही है ऐसे में सब्जियों को हाइब्रिड तरीके से उगाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कैंसर होने के खतरे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा में आवर हैप्पी फैमिली संस्था इस बीमारी से लड़ने वाले लोगों को हिम्मत दे रही है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभर रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी को डर के रूप में नहीं बल्कि सामान्य बीमारी के रूप में लेना चाहिए। मानसिक रूप से मजबूत रहकर ही किसी बीमारी से लड़ा जा सकता है। वंही टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के एचओडी डॉ कुमार प्रभास ने वीडियो क्लिपिंग के द्वारा आवर हैप्पी फैमिली की टीम एवं थैंक्यू कैंसर पुस्तिक के लेखक डॉ अरुण मिश्रा को बधाई संदेश दिया। पुस्तक विमोचन के उपरांत आवर हैप्पी क्लब के चेयरमैन डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि उनके पुस्तक में कैसे खुद को खुश रखा जा सकता है और कैसे कैंसर का मुकाबला किया जा सकता है इन सब का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग तंबाकू उत्पादों के चक्कर में पड़कर कैंसर के शिकार हो रहे हैं उन्होंने युवाओं को इन सब से बचने और अच्छी चीजों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनकी यह पुस्तक अमेजॉन पर आॅनलाइन उपलब्ध है इसके अलावा शहर के शर्मा बुक सेंटर में भी यह पुस्तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि किताब के पब्लिसर के साथ उनका एग्रीमेंट हुआ है कि किताब से जो भी रॉयल्टी राशि प्राप्त होगी उन सभी राशि को आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से कैंसर पीड़ितों के बेहतरी में खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मोमेंटो देकरसम्मानित किया गया। हैप्पी फैमिली के प्रयास से स्थानीय होली फैमिली हॉस्पिटल में कीमो थेरेपी सेंटर की शुरूआत करने की योजना फलीभूत होने जा रही है। इस वर्ष के अंत तक यह सेंटर की शुरूआत होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आवर हैप्पी फैमिली कैंसर सरवाइवर एंड पेशेंट चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव ज्ञान रंजन,सह सचिव अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव दीवान, सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सदस्य अंजना जैन, विवेक सहल, ललिता देवी, रंजीत चौधरी, एसोसिएट सदस्य संदीप जैन, सुजीत लोहानी, मनन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन अंजना जैन ने किया। मौके पर मुख्य रुप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश लाल सलूजा, सुरेश झांझरी, महेश दारूका, कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, ललित सेठी, डॉ चेलना जैन, राजकुमार यादव, पंकज वर्णवाल, नितेश चंद्रवंशी, अनूप जोशी, पिंकू सहाय, प्रदीप भारद्वाज, अरुण ओझा, आत्मा शर्मा, टिंकू मिश्रा, मनन कुमार, संदीप जैन, वंदना अग्रवाल, चंद्रशेखर जोशी एवं हैप्पी फैमिली के सदस्यों के परिजन समेत कई लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse