योद्धा के रूप में नजर आये मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी

 

एबीएन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ग्राफिक उपन्यास अथर्व : द ओरिजिन का पहला टीजर लांच किया। धोनी ने दो फरवरी को फेसबुक पर अथर्व का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन दिया, मुझे अपने नए अवतार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है..... अथर्व। अपने वीडियो में उन्होंने कहा, नए जमाने के ग्राफिक उपन्यास अथर्व का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। वीडियो में धोनी को एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वह युद्ध के मैदान में राक्षसों जैसे जीवों की सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस सीरीज का निर्माण विन्सेंट आदि कलराज और अशोक मनोर ने किया है। यह सीरीज रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित इसी नाम की पुस्तक का रूपांतरण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse