चतरा : टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

 

चतरा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को नक्सली संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर छोटू कुमार उर्फ बलवत को गिरफ्तार किया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे हंटरगंज थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि टीपीसी का एरिया कमांडर छोटू क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सूचना के आलोक में टीम गठित कर उक्त गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घर से उसे गिरफ्तार किया गया। छोटू के विरुद्ध गिद्धौर, इटखोरी, टंडवा सहित हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना में उग्रवादी घटना में शामिल रहने का मामला दर्ज है। गिद्धौर के मोरंगी में सड़क निर्माण में लगे मुंशी व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर काम को बंद कराने का भी उस पर आरोप है। बलवंत से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse