यंग इंडिया के ऐतिहासिक प्रयास से देश के 65% किशोरों को लगी वैक्सीन : स्वास्थ्य मंत्री

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि देश में 15 साल से 18 साल के आयु वर्ग के 65 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। मांडविया ने ट्वीट किया, यंग इंडिया का ऐतिहासिक प्रयास जारी... केवल एक महीने में 15 से 18 साल के आयु वर्ग के 65 प्रतिशत बच्चों को टीके की पहली खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान रच रहा नए कीर्तिमान। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 34.90 लाख पात्र किशोरों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। सुबह 7 बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में टीके की 55 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ, देश में अब तक कुल मिलाकर 168.47 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। बाद के चरण में अलग-अलग उम्र समूहों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस वर्ष तीन जनवरी से 15 से 18 साल के आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण का चरण शुरू हुआ। इसके बाद 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों, विभिन्न रोगों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए "एहतियाती" खुराक देने की शुरुआत की गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse