एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित इस पवित्र महाअभियान का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज 80वें जत्थे के 65 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने चौपारण के करमा पंचायत से भगवा झंडा दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, सांसद सह प्रतिनिधि आशिष सिंह, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, कर्मा पंचायत मुखिया देवंती देवी, तीर्थ यात्रा के इंचार्ज द्वारिका सिंह, जुगनू सिंह, गौतम गुप्ता, सह सांसद प्रतिनिधि रिशु वर्णवाल, सहदेव यादव, चौपारण मध्य मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, सुनील सिंह, गुरुदेव गुप्ता, आकाश जायसवाल, लक्ष्मण साव, पसस विनय चंद्रवंशी, विजय भुइयां, प्रदीप चंद्रवंशी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा हेतु प्रार्थना किये। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। उनकी यह मंगलमय यात्रा सुखद और यशस्वी हो, यही कामना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse