एबीएन सोशल डेस्क। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष - 2026 के तीसरे चरण का आयोजन ग्राम - हुटरी, पंचायत - ताला, ब्लॉक एवं थाना - चान्हो, जिला - रांची में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, कटहल, मोहगनी, आंवला, जामुन इत्यादि के 255 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय ग्राम देवी में आरती-पूजन कर दीप दान किया गया। उसके बाद स्थानीय निवासी राम सेवक साहु के बाड़ी में 5 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
उसके उपरांत ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 250 पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के कुशल आयोजन में हुटरी से राम सेवक साहु एवं ओम प्रकाश साहु का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची से राधेश्याम सिंह, हेमंत नाथ शाहदेव, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, रंजीत सिंह, पवन कुमार, समरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव के साथ लगभग 25 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse