टीम एबीएन, रांची। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने झंडा फहराया और अपने संस्थान के शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के मान सम्मान के लिए उत्साहित किया और संस्थान के प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर ठरर के कार्यकर्ताओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसका नेतृत्व डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव सहायक कुलसचिव नागेंद्र कुमार ने किया इस अवसर पर छात्रो के द्वारा युवाओं का नशे के प्रति प्रेम और नुकसान पर बेहतरीन नाट्य रूप के से संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ श्रीमती अमृता प्रियम , डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ शिवा,डॉ उमेश प्रशाद, डॉ अनीश , सोमित्रो चक्रवर्ती, राणा मिश्र, श्रीमती सोनी, कुमारी, सुश्री अनामिका, डॉ मिली दत्ता, डॉ संजय कुमार, मयंक, देवेश, डॉ तन्मय, डॉ अरुण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse