चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गये जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी

 

जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चतुर्थ पुण्य तिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चतुर्थ पुण्य तिथि आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

सभा में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, सहायक सचिव शाहवाज नदीम, कार्यकारिणी सदस्य मिहिर प्रितेश टोपनो, रत्नेश कुमार सिंह, जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, कंट्री क्रिकेट क्लब के कोषाध्यक्ष विनय बिहारी कर्ण, डायरेक्टर अजित कुमार, जेएससीए सदस्य शिव कुमार पाण्डेय, विजय कुमार पुरी, सौमित्र पटनायक, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, सुभाष चटर्जी, अभिषेक कुमार सिंह सहित विभिन्न टीमों के कोच, खिलाड़ी, क्रिकेट प्रेमी एवं जेएससीए और कंट्री क्रिकेट क्लब के कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में भी सव। अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमितावा घोष, जेएससीए के आजीवन सदस्य  राजेश वर्मा, राजीव वधान, परवेज खान, असीम कुमार सिंह, मनोज यादव, तरीत घोष, दिपू सिंह, व्यास, आशीष सिन्हा ने स्व। अमिताभ चौधरी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse