मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण और लगाया विशाल रक्तदान शिविर

 

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा सभा परिसर में प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा के मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपमंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

ध्वजारोहण के पश्चात मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में सभा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सदस्य अरुण जोशी ने किया। रक्तदान शिविर शाम 4 बजे तक चला, जिसमें 102 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। 

रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए सभा की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को एक-एक हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। रक्तदान वास्तव में मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। 

शिविर में रक्त संग्रह एवं आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए आॅर्किड ब्लड बैंक की मेडिकल टीम उपस्थित रही। टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही रक्त संग्रह किया गया। सभा ने आॅर्किड ब्लड बैंक एवं उसकी पूरी मेडिकल टीम के सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्ण लाल शर्मा, उपमंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा टोली संयोजक अमित सारस्वत, धर्मचंद शर्मा, नथमल शर्मा, मनीष शर्मा, कमल शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी एवं समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान शिविर का आयोजन देश एवं समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। भविष्य में भी सभा द्वारा इसी प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse