नेत्रहीन बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ रचा स्वतंत्रता का उत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बड़गई, रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, देशभक्ति और आत्मविश्वास के साथ किया गया। यह आयोजन आत्मबल, समानता, सम्मान और समावेशिता का प्रतीक बना। 

कार्यक्रम की शुरूआत नेत्रहीन बालिकाओं द्वारा अनुशासित एवं आत्मविश्वास से भरे मार्च पास्ट एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे के आरोहण के साथ राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से भर दिया। इसके पश्चात बालिकाओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलू वर्मा, रीतिका जैन, मंजू सरावगी एवं जेवियर इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल सर्विस के शिक्षक रूपेश रजक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की। विद्यालय की शिक्षिकाएं तारा एवं रेणु सिन्हा ने बालिकाओं को कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।  

समारोह का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की सच्ची शक्ति केवल बाहरी दृष्टि में नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना, आत्मबल, अनुशासन और आत्मसम्मान में निहित है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse