श्री माहेश्वरी सभा ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 10:45 बजे महेश्वरी भवन के समीप गणेश नारायण साबू चौक पर श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। 

ध्वजारोहण के बाद महेश्वरी भवन में देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं एवं समाज के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों, प्रस्तुतियों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रथम काबरा, गौरव काबरा एवं सर्वेश माहेश्वरी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान महेश्वरी भवन का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। 

इस अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने सभी समाजजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। सभा के सचिव मनोज कल्याणी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वाली देश विरोधी ताकतों के प्रति समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। 

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष किशन साबू, प्रदेश महासचिव नरेंद्र लखोटिया, राजेश सोमानी, गोवर्धन भाला, मनोज काबरा (दामा), शिव शंकर साबू, राजकुमार मारू, महावीर सोमानी, पूर्व सांसद अजय मारू, महिला अध्यक्ष विजयश्री साबू, महिला समिति की सचिव बिमला फलोड़, युवा अध्यक्ष उत्सव मंत्री, युवा संगठन के सचिव हर्षित चितलांगिया, श्याम बिहानी, राम बांगड़, विनीत चितलांगिया, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल सहित श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के अनेक पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन नीरज चितलांगिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल (9470166000) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse