टीम एबीएन, रांची। 15 अगस्त 2026 को विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के तत्वावधान में आज प्रात: 10 बजे से महिला उद्यमी प्रदर्शनी सह तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत फीता काट कर किया गया उद्घाटन उसके उपरांत दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ एवं अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा,रांची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री किशन लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष उअ जयप्रकाश शर्मा एवं झारखंड प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रदर्शनी में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिला उद्यमियों एवं अन्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 से 12 स्टॉल लगाये, जिनमें राखी, इमिटेशन ज्वेलरी, परिधान तथा व्यंजन शामिल थे। जबकि मंच संचालन तनुजा शर्मा ने किया।
मौके पर इन अतिथियों ने विचार व्यक्त किये जयप्रकाश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन) हमें नारी शक्ति पर गर्व है। विप्र फाउंडेशन अब महिला उद्यमियों के स्वरोजगार को वैश्विक मंच दिलाने के लिए तत्पर है। मुख्य अतिथि अशोक पुरोहित (अध्यक्ष, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा) नारी शक्ति असीम है। महिलाओं का इस तरह व्यावसायिक परिवेश में आत्मनिर्भर होना समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
विशिष्ठ अतिथि किशन लाल शर्मा (मंत्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा) हर बड़े परिवर्तन की शुरूआत छोटे प्रयासों से होती है। संस्था आगे भी ऐसे आयोजनों में हरसंभव सहयोग करेगी। (स्थानीय पार्षद) पार्षद ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर महिला उद्यमियों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में रेखा शर्मा और उमंग जोशी का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। समारोह को सफल बनाने में अमित मनी शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, अमर शर्मा, राहुल वशिष्ठ, संजीव शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अंजू शर्मा, सुमन शर्मा, प्रभा शर्मा, पिंकी शर्मा, तनुज शर्मा, कविता सारस्वत, रश्मि सारस्वत, नीतू शर्मा तथा पायल शर्मा, श्वेता भारद्वाज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। (यह जानकारी विप्र फाउंडेशन के अमित मणि शर्मा द्वारा दी गई।)
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse