रांची-लोहरदगा मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

 

थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को गोद में उठा पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार सेगरा टोली के समीप दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और घायलों को तुरंत कई गोद में उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 3 युवकों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। 

इस राहत कार्य में भंडरा निवासी हेमंत यादव, भौसमुदो निवासी विनोद सिंह, भोला सिंह सहित कई ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर मदद की। पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना में शामिल स्कूटी सवार युवक अमलिया व मांडर क्षेत्र के बताये जा रहे है. पुलिस जांच में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse