टीम एबीएन, रांची। सदर अस्पताल में 5 दिनों से इलाजरत देवेन्द्र नाथ महतो का भूख हड़ताल 14 वीं दिन जारी अपने हॉस्पिटल का विस्तर छोड़कर कॉरिडोर के जमीन पर लेटकर धरना जारी रखा।
आज देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल का 14वाँ दिन है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और इसके बाद प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल से पूर्व प्रशासनिक सूचना के तहत अस्पताल से निकलने का प्रयास किया।
इस संबंध में देवेंद्र नाथ महतो द्वारा पहले ही जिला प्रशासन को पत्र देकर अपनी इच्छा से अवगत कराया गया था। साथ ही, पुलिस कर्मियों की ओर से उनके साथ जाकर वापस अस्पताल लाने की बात भी कही गई थी।
सुबह करीब 8 बजे देवेंद्र नाथ महतो सदर अस्पताल से निकलने लगे। लेकिन उन्हें बार-बार लगभग 10-10 मिनट के अंतराल में रोक दिया गया और काफी देर तक बाहर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान उनके साथ धक्का मुक्की भी हुई। करीब 9 से 10 बजे के बीच मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति और गंभीर हो गई।
देवेंद्र नाथ महतो के अनुसार, उनके साथ धक्कामुक्की की गई, जिससे उन्हें चोट भी आई। उनके साथ मौजूद साथियों के साथ भी कथित रूप से बल प्रयोग किया गया और कुछ साथियों को उठाकर पटके जाने की बात कही गई। घटना के बाद देवेंद्र नाथ महतो अस्पताल के अपने कमरे के गेट के बाहर बैठ गए और अपना अनशन जारी रखा।
इसके बाद देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत विधायक टाइगर जयराम महतो से हुई। बातचीत के दौरान जयराम महतो ने स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस घटना को गंभीर और निंदनीय बताया। विधायक टाइगर जयराम महतो ने कहा कि इस पूरे मामले को विधानसभा के माध्यम से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
इसके बाद करीब 2 से 4 बजे के बीच पुलिसकर्मी अस्पताल परिसर से हट गए, जिसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों को अस्पताल के अंदर आने का अवसर मिला और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
देवेंद्र नाथ महतो का अनशन और उनका आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse