लोहरदगा : राजेंद्र खत्री के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक,

 

  • समाजसेवी राजेंद्र खत्री के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक, परिवार से मिलकर दी सांत्वना
  • सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी थे राजेंद्र खत्री

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के समाजसेवी राजेंद्र खत्री के निधन के उपरांत आजलोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र खत्री जी के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट किये वे कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे। 

मौके पर सांसद श्री भगत ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र खत्री जी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद और समाज सेवा के लिए तत्पर रहते थे।

सांसद ने कहा, राजेंद्र खत्री जी का जाना लोहरदगा के सामाजिक ताने-बाने के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री भगत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, सुबोध साहू,संजय बर्मन,दिनेश अग्रवाल,आलोक कुमार साहू, धनंजय कास्यकार सहित अनेक लोगों ने भी शोक व्यक्त किया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse