एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में आज वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने हर घर तिरंगा के तहत अपने वार्ड क्षेत्र में तिरँगा झंडे का वितरण किया, इस दौरान लोगों और बच्चों को झंडा फहराने के सही नियमों की जानकारी दी गई।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले इस पहल का उद्देश्य देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse