टीम एबीएन, रांची। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा परिसर में आज श्रावण मास शुक्ल पक्ष तृतीया को गायत्री परिवार समूह प्रतिनिधित्व में महिला मंडल सदस्यों ने तीसरे पहर में पूजा अर्चन कर बड़े उत्साह उल्लास व धूमधाम से श्रावण मास तीज महोत्सव मनाया। सर्व प्रथम गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ, गुरु-ईश ध्यान वंदना, श्रीगणेश, गौरी माता और भोले शिवशंकर को स्मरण, नमन-वंदन, दीप ज्योति प्रज्ज्वलित कर जयघोष कर सावन महोत्सव शुरू किया गया।
इस अवसर पर पीठासीन व्यवस्थापक जटाशंकर झा, सहायक पीएन तिवारी, शारदा प्रसाद, जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद, साधक उमेश कुमार सहित मंजू शर्मा, मंजू रानी, शशिकिरण बहिन ने दीप पूजन व स्वस्तिवाचन पाठ में शामिल रहे।
व्यवस्था टीम सदस्यों ने गुरुमाता भगवती देवी का जन्म शताब्दी वर्ष सह दिव्य अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। महिलामंडल प्रतिनिधि समूह ने श्रावण महोत्सव की हरियाली, गौरी माता पार्वती और भोले शिवशंकर भगवान का मिलन, प्राकृतिक सौंदर्य श्रृंगार साधन, नारी जागरण, ऊर्जा संरक्षण, पारम्परिक, सांस्कृतिक, श्रावणी हरियाली तथा प्राकृतिक सामाजिक विकास एकता,हरा हरा दृश्य वस्त्राभूषण, साज सज्जा, सोलह श्रृंगार परस्पर एकता भाव व महोत्सव पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
फिर भजन-कीर्तन में कुछ फिल्मी गीत संगीत के धून, सावन में बरसे बदरिया, मेरी मां की दूवरिया, आप भी निराले बाबा, रूप भी निराले सोहे, सावन का महीना पवन करे शोर जैसे कई गीत गायन किए ।उसके बाद नृत्य कला, चेयर रेस, कप गेम्स आदि कई खेल का आयोजन कर आनन्द मनाए। सबने एक दूसरे का स्वागत अभिनन्दन किया। संध्याकालीन वंदन आरती व शान्ति-पाठ उपरान्त प्रसाद पैकेट व चाय वितरण कर सबको बधाई और स्वस्थ-सुखद जीवन व उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना कर समापन किया गया।
मंडलीय प्रतिनिधि ने गुरुमाता जी के जन्म शताब्दी की अनुयाज प्रक्रिया अभियान अंतर्गत आगामी 6 सितंबर 26 रविवार को नारी उत्कर्ष , उत्थान के उपलक्ष्य में नारी जागरण सह सशक्तिकरण अंतर्गत शक्तिपीठ सेक्टर टू में ही रांची जिलांतर्गत स्थानीय शहर व प्रखंड स्तरीय मातृ वंदन सम्मेलन समारोह आयोजन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में अन्य प्रखंड सहित करीब 40 महिला सदस्यों ने भागीदारी कर सफल बनाया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया सहायक जय नारायण प्रसाद और जिला महिला युवा समन्वयक सुलोचना शाहदेव ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse