सदर अस्पताल में उपचाररत देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी

 

  • सदर अस्पताल में उपचाररत देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी में व्याप्त कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रह छात्र-युवा आंदोलन के प्रमुख आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज 12वें दिन भी रांची सदर अस्पताल में जारी है।

लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। इसके बावजूद देवेन्द्र नाथ महतो ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में उपचाररत होने के बावजूद उनका संघर्ष और संकल्प कमजोर नहीं हुआ है। 

देवेन्द्र नाथ महतो के स्वास्थ्य के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना, देशभर में दुआओं का दौर

देवेन्द्र नाथ महतो के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर झारखंड समेत देशभर में समर्थकों और छात्र-युवाओं में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर झारखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की जा रही है। दिवड़ी मंदिर, रजरप्पा मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लोगों ने देवेन्द्र नाथ महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

वहीं, झारखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि देवेन्द्र नाथ महतो छात्रों और युवाओं के अधिकार एवं न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस संघर्ष में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse