संसद परिसर में इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, सांसद सुखदेव भगत भी हुए शामिल

 

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों ही सदन से गायब, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय जवाबदेही की अवहेलना है 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नयी दिल्ली/लोहरदगा)। संसद के जारी सत्र के दौरान महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार की कथित चुप्पी और प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति के विरोध में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इसी क्रम में 56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर जैसे नारे भी लगाये गये। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि संसद के महत्वपूर्ण सत्र के दौरान प्रधानमंत्री सदन में उपस्थित होकर देश के ज्वलंत मुद्दों पर जवाब देने से बच रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल सांसद सुखदेव भगत ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता और संसद के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई है।

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों ही सदन से गायब हैं। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय जवाबदेही की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने सवालों के जवाब चाहती है, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय मुद्दों से बचने का प्रयास कर रही है। लोग सवाल पूछ रहे हैं और सरकार जवाब देने के बजाय भाग रही है। सांसद भगत ने कहा इंडिया गठबंधन तब तक चुप नहीं बैठेगा, जब तक सरकार सदन में आकर जनता के सवालों का जवाब नहीं देती। 

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड, आदिवासी समाज, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों पर सरकार को संसद में जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और यहां सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है। इंडिया गठबंधन जनहित के मुद्दों को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रखेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए आवाज बुलंद करता रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse