लोहरदगा : स्काउट एंड गाइड ने किया आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को सम्मानित

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में स्कॉट और गाइड का कार्यक्रम दिनांक 10/8/26 विश्व आदिवासी दिवस के दिन चिरी कूडू में संपन्न हुआ। जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से आदिवासी समाज के बच्चे भाग लिये। 

समापन समारोह में झारखंड राज्य के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का आगमन होना था, परंतु किसी व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह उपस्थित नहीं हो सके थे। 

आज स्कॉट एंड गाइड के झारखंड राज्य को-आॅर्डिनेटर गौतम लेलिन ने बुकरू (कांके रांची) उनके आवास पहुंचकर सुदेश कुमार महतो को शाल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse