अक्टूबर में होगा झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप

 

आगामी नेशनल के लिए यहीं से होगा खिलाड़ियों का चयन 

झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर बनी रणनीति, विभिन्न समितियों का गठन 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। झारखंड में बॉक्सिंग  को और मजबूत करने तथा राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रांची स्थित एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष अरुणा मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी झारखंड स्टेट  बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के आयोजन और राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक 2026 को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बॉक्सिंग हॉल ,खेलगांव, रांची में झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

विशेष बात यह है कि आगामी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के खिलाड़ियों का चयन इसी स्टेट चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। बैठक में प्रतियोगिता को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संतोष अग्रवाल को आॅगेर्नाइजिंग कमेटी का सचिव बनाया गया है।  

प्रतियोगिता के संचालन एवं विभिन्न जिलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए समन्वय समिति में जगरनाथ त्रिया, रामदास दयानंद को जिम्मेदारी दी गयी है। रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी नितेंद्र बासु और सचिन को सौंपी गई है। वहीं तकनीकी समिति में तरुणा मिश्रा और ईश्वर राव को तकनीकी हेड बनाया गया है। 

प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी प्रकाश कुमार मंडल एवं कुणाल शर्मा को दी गई है। वहीं प्रायोजन एवं सहयोग जुटाने के लिए अरुणा मिश्रा, अधिवक्ता राजेश शुक्ला और किशोर मंत्री को स्पांसरशिप प्रभारी बनाया गया है। रिंग मैनेजमेंट की जिम्मेदारी ईश्वर राव और सचिन कुमार पांडे को सौंपी गई है। वित्तीय व्यवस्था के लिए दीपक कुमार, फाइनेंस कमिटी में रहेंगे। 

बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। धनबाद से कुणाल शर्मा, चाईबासा से जगरनाथ त्रिया, जामताड़ा से रामदास दयानंद उपस्थित रहे। रांची से महासचिव प्रकाश कुमार मंडल, सचिन कुमार, सचिन पाण्डेय, जमशेदपुर से तरुणा मिश्रा ने बैठक में भाग लिया। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जायेगा और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखा जायेगा। 

एसोसिएशन ने राज्य के सभी जिलों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों और खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी की अपील की है। एसोसिएशन का लक्ष्य आगामी स्टेट चैंपियनशिप को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित कर झारखंड स्टेट बॉक्सिंग को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान दिलाना है। उक्त जानकारी झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कुमार मंडल ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse