जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी

 

सीएम आवास की बढ़ायी गयी सुरक्षा; कांके रोड पर लगा जाम 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डंटे हुए हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसके बावजूद आंदोलनकारी छात्रों का हौसला कम नहीं हुआ है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। 

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ी तबीयत 

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद अन्य आंदोलनकारी छात्र धरना स्थल पर डंटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ी, कई जगह बैरिकेडिंग 

छात्रों के लगातार आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धरना स्थल से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे न बढ़ सकें। 

कांके जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार 

सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग का असर राजधानी की यातायात व्यवस्था पर भी दिखायी दे रहा है। कांके की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। कई जगहों पर वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विधानसभा मार्च के दौरान भी हुआ था तनाव 

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से राजधानी की सियासत और प्रशासन के लिए बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इससे पहले छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। अब लगातार 20 दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। 

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े छात्र 

फिलहाल आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों की प्रमुख मांगों में कथित परीक्षा अनियमितताओं की उइक जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल है। इस दौरान झारखंड विधानसभा मार्च मामले में 500 अज्ञात छात्रों समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse