टीम एबीएन, रांची। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, आज मैं मरूंगा या जिंदा रहूंगा, दर्द या पीड़ा, ये मायने नहीं रखता है। आज केवल यही मायने लगता है कि यहां युवाओं के भविष्य के साथ सौदा किया जा रहा है। युवा रो-रो कर परेशान हैं। जांच पर हम क्या भरोसा करेंगे?
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, ह्लमैंने पिछले 9 दिनों से कुछ नहीं खाया है। ये सब लोग अपने दर्द से आए हैं। यह राजनीतिक भीड़ नहीं थी। हमें रोकने का प्रयास किया गया, कांटेदार तारें लगायी गयी, वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया, लाठीचार्ज किया गया, घायल किया गया लेकिन हमने फिर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी नहीं की। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मेहतो अस्पताल में आॅक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत एनडीए के विधायकों को हिरासत में लिये जाने की कार्रवाई पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse