टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आॅफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह होटल ग्रीन होराइजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिसमें ला . सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष, ला. प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव और ला . बिरेंद्र कुमार चौधरी ने कोषाध्यक्ष का प्रभार लिया।
इस दौरान क्लब में शामिल 30 नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ला . शुभ्रा मजूमदार, ला . कंचन साहू , ला . सुजीत कुमार, ला . संजय कुमार, ला . राहुल वर्मा, ला . गणेश प्रसाद सिंह, ला . सुबोध चौधरी समेत क्लब के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर क्लब की ओर से प्रायोजित क्लब लायंस क्लब आॅफ रांची यूथ विंग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी प्रभार दिया गया। जिसमें ला . संयम जैन को अध्यक्ष, ला .रोहन साहा को सचिव और ला . रोहन चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse