एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि विवाद से जुड़ी 98 प्रतिशत मांगें मान ली गयी हैं, जेपीएससी पीटी रद्द कर दी गई है और आयोग के अध्यक्ष समेत तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अब गतिरोध की कोई स्थिति नहीं रह गयी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक रूप से जगह बनाने के लिए इस मुद्दे को हवा देने का प्रयास कर रही है।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पिछले दिन हुई घटनाओं में अभ्यर्थियों की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं और जेपीएससी पीटी रद्द कर दी गयी है। अध्यक्ष के साथ तीन सदस्य थे, उन सभी का त्यागपत्र हो गया है। उन्होंने इसे विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जेपीएससी प्रकरण में कथित मनी ट्रांजैक्शन को लेकर सांसद ने जांच की मांग को भी मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि आर्थिक लेन-देन के आरोप सामने आए हैं तो उसकी ईडी से जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों की जवाबदेही तय हो। भाजपा पर निशाना साधते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि अब गतिरोध कहीं नहीं है।लेकिन कुछ लोग, मैंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्पेस ढूंढ रही है।
वह स्पेस नहीं मिल रहा है, इसलिए इस प्रकार की बातें कुछ न कुछ कही जा रही हैं। सांसद के इस बयान को जेपीएससी विवाद को लेकर भाजपा की भूमिका पर सीधा राजनीतिक प्रहार माना जा रहा है। सांसद ने जेपीएससी मामले की जांच कर रही सीआईडी की भूमिका की भी खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीआईडी ने कम समय में जिस प्रकार से मामले की जांच में तेजी दिखाई है, वह प्रशंसनीय है।
सीआईडी बहुत अच्छा काम कर रही है और इतने कम समय में जिस प्रकार उन्होंने कार्य किया है, मैं समझता हूं कि वे प्रशंसा के पात्र हैं। सुखदेव भगत ने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आगे बढ़े, आर्थिक लेन-देन से जुड़े आरोपों की भी जांच हो और जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse