अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी आज

 

तैयारियां पूरी, झारखंड से पहुंचे बीस प्रतिनिधि  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुड़ू। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए साल 2026 - 2029 तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने के बाद सर्वसहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कृष्ण कुमार कनौजिया चयनित हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर शपथग्रहण समारोह दस अगस्त किया जायेगा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बीस प्रतिनिधि नासिक पहुंच चुके हैं। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार कनौजिया का शपथग्रहण बालाजी लान्स एंड रिजार्ट गंगापुर रोड सोमेश्वर मंदिर के समीप नासिक रोड महाराष्ट्र में आयोजित किया गया है। 

दस अगस्त की सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह लिए कार्यक्रम शुरू होगा। 12 बजे शपथग्रहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी प्रदेशों के अध्यक्ष सम्मानित करेंगे इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिभाषण व अतिथियों, प्रदेश अध्यक्षों का अभिभाषण, दोपहर बाद राष्ट्रीय व विभिन्न प्रदेशों में होने वालें कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा किया जायेगा। शाम में संस्कृतिक कार्यक्रम व देर शाम कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 

शपथग्रहण समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष से लेकर जिला समिति तथा प्रदेश अध्यक्ष शामिल होने के लिए नासिक पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह के लिए प्रवेक्षक राकेश कुमार आर्य को बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर शपथग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पुरी कर ली गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह में झारखंड से लगभग बीस लोग नासिक पहुंच चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse