मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में झारखंड पुलिस का छापा

 

एबीएन डेस्क। फर्जी दस्तावेज के आधार जमीन बेचकर आठ लाख गबन करने के मामले में सोमवार को रांची पुलिस ने मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में छापेमारी की। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी व मनियारी-सदर थाना के सीमावर्ती गांव मधौल में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की। इस दौरान आरोपित नहीं मिला। उसके परिजनों को पुलिस ने उसे जल्द समर्पण करने की चेतावनी दी। फिलहाल रांची की चुटिया थाने की पुलिस मुजफ्फरपुर में कैंप कर रही है। सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर फर्जी दस्तवेज और इसके आलोक में आठ लाख रुपये की ठगी को लेकर चुटिया थाने में 31 मई 2014 को 14 लोगों के खिलाफ कोर्ट परिवाद के आधार पर केस दर्ज किया गया था। इसमें रामबाग चौरी का विशाल शर्मा व मधोपुर, समस्तीपुर के भी आरोपित शामिल हैं। कांड की समीक्षा के बाद मिले आदेश पर छापेमारी की गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। परिजनों से पूछताछ की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse