पद्मश्री सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का निधन, शोक

 

लएबीएन डेस्क। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी का ओडिशा के रायगढ़ा में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 88 वर्ष की थीं। परिवार के सदस्यों के मुताबिक शांति देवी ने रविवार की रात सीने में दर्द की शिकायत की और उसके कुछ ही देर बाद गुनुपुर स्थित अपने आश्रम में अचेत हो गईं। इसके बाद उन्हें रायगढ़ा स्थित जिला अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, शांति देवी जी को गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों का दुख दूर करने और एक स्वस्थ व न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए काम किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। टनायक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी के निधन से दुखी हूं। वंचितों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत उन्होंने जो प्रयास किए, वह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। समाज सेवा में उनका योगदान अतुलनीय रहा। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें 25 जनवरी 2021 को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse