उपायुक्त की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रिकॉशन डोज के अद्यतन स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रिकॉशन डोज के अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में उपायुक्त ने 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों/ फ्रंटलाइन कर्मियों एवं कोमॉर्बिडिटी वाले 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए प्रारंभ हुए टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि फ्रंटलाइन कर्मियों की श्रेणी में लगभग 44 प्रतिशत प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण हो चुका है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में प्रिकॉशन डोज पाने वाले 2917 सुयोग्य फ्रंटलाइन कर्मी हैं, जिनमें से 1271 फ्रंटलाइन कर्मियों को प्रिकॉशन डोज दिलाया गया है। इसपर उपायुक्त ने आज शाम तक जिले के वैसे स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों जिनका प्रिकॉशन डोज लेने की अवधि पूर्ण हो गई है तथा जिन स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों को प्रिकॉशन डोज दिलाया जा चुका है, के आंकड़े प्रतिवेदित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उपायुक्त ने 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लगभग 33 हजार बालक-बालिकाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। किंतु अब भी शेष 10 हजार विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाना बाकी है। इसपर उपायुक्त ने विद्यालयवार टीकाकरण के लक्ष्य को पुनः संशोधित करते हुए 15 वर्ष के छूटे हुए बालक-बालिकाओं को चिन्हित करते हुए उन्हें टीकाकृत करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त ने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन को स्वास्थ्य विभाग के तंत्र को पुनः सक्रिय करते हुए 15-18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग तथा स्वास्थ्यकर्मी/फ्रंटलाइन क्रमियों एवं कोमॉर्बिडिटी वाले 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, एडीपीओ पीयुष कुमार, डीपीसी यूनिसेफ अपूर्वा सेन व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse