कोडरमा। अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा के निर्देशानुसार प्रशिक्षु उपसमाहर्ता आशुतोष कुमार, सदर अस्पताल के दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार एवं आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिजीत बनर्जी ने जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा एवं चेहाल स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इन दोनों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और जो कार्य बचा हुआ है और जहां कमियां पाई गई, उन सभी कार्यों को मानक अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कार्य कर रहे संवेदक को निर्देशित किया गया। एसडीओ के निर्देशानुसार पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के बाद डॉ शरद कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयनगर डॉ अजित मंडल एवं स्वास्थ्यकर्मी शैलेन्द्र तिवारी के साथ जयनगर प्रखंड के सर्वोदय उच्च विद्यालय, पब्लिक स्कूल डंडाडीह एवं आदर्श शिशु उच्च विद्यालय बाघमारा पहुंच कर वहां बच्चों को दिए जा रहे वैक्सीनेशन का जायजा लिया। ज्ञात हो कि जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चो को कोरोना का टीका दिए जाने को ले कर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में महा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। आज इस उम्र के बच्चों को टीका लगाने के लिये कूल 76 सेशन साइट बनाये गए हैं। डॉ शरद कुमार ने जयनगर के विद्यालय निरीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीका लगाया जा सके, इसपर विचार विमर्श किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse