टीम एबीएन, रांची। सोमवार दिनांक 17 जनवरी को डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के क्रीडांगन में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन तथा स्थानीय शिक्षकों के साथ एनसीसी विंग के छात्रों ने ऑफलाइन भाग लिया। स्वामी मुक्ति रथ ने सूर्य नमस्कार करवाया तथा कहा कि इससे व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक लाभ होता है एवं कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मौके पर प्राचार्य एसके सिन्हा ने सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक लाभों से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने कहा सूर्य नमस्कार योग का ही एक अंग है।सूर्य से ही जीवन संचार होता है। यह किसी धर्म या सम्प्रदाय का अंग नहीं है। यह हमारी संस्कति, हमारी आस्था और सूर्य के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में निराकार आचार्या, गोविंद झा, पूर्णचन्द्र आर्य आयुष कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। इसमें सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाईन चार सौ से अधिक छात्र एवं शिक्षक शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse