शहीदों का अपमान करना बंद करें : चन्दन गोयल

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। रामपुर ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक समरसता की मिशाल शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा ग्रामीणों के आपसी सहयोग से स्थापित की गयी थी, जिसे विगत दो दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा खण्डित कर दी गयी। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों को जैसे ही जानकारी हुई आज दोपहर एक बजे इस घृणित कार्य के विरोध स्वरूप सुभाष चौक में प्रदर्शन किया गया एवम स्थानीय प्रशासन से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का स्थापना यथा स्थान की जाय एवम दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई सुनिश्चित हो। इस संदर्भ में बजरंग दल के पूर्व संयोजक चन्दन गोयल ने कहा कि चंद असामाजिक तत्वों के कारण देश की सौहार्दपूर्ण माहौल बिगड़ जाती है। शहीदों का अपमान बर्दाश्त से बाहर है, यह हर हाल में बंद होना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में विहिप जिला मंत्री रितेश कुमार, धर्म प्रचार प्रमुख सतीश पाण्डेय, सह मंत्री बिनोद उरांव, अखाड़ा प्रमुख रोहित साहू, बजरंग दल संयोजक विपुल कुमार, सह संयोजक सचिन कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू, सदस्य सूरज दसौंधी, दीपक कुमार, लोकेश प्रसाद, जयनाथ साहू, आकाश पंकज,सोनू साहू, अजित कुमार, नवीन साहू, किनेश कुमार, राजकुमार साहू, मनोज महली इत्यादि शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse