WEF का दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन 17 से, पीएम मोदी कल करेंगे संबोधित

 

एबीएन डेस्क। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के हालात विषय पर विशेष संबोधन देंगे। दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरी साल डिजिटल तरीके से हो रहा है। शिखर सम्मलेन की शुरुआत सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संबोधन के साथ होगी। इसके बाद दो वर्चुअल सत्र होंगे जिनमें पहला कोविड-19 पर और दूसरा चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रौद्योगिकी सहयोग पर होगा। पीएम मोदी का विशेष संबोधन सोमवार को रात 8.30 बजे से शुरू होगा। उनके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो का संबोधन मंगलवार को होगा। कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डब्ल्यूईएफ ने कहा कि दावोस एजेंडा 2022 ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा जहां विश्वभर के महत्वपूर्ण नेता 2022 के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का विषय विश्व के हालात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse