एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली की जेलों में कुल 99 कैदी और 88 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 14 जनवरी तक 99 कैदी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 17 कैदी संक्रमण से उबर चुके हैं और 82 का इलाज चल रहा है। संक्रमित पाए गए 88 कर्मचारियों में से 14 संक्रमण से उबर चुके है और 74 का इलाज चल रहा है। दिल्ली के कारागार विभाग के तहत तीन प्रमुख जेलें तिहाड़, रोहिणी और मंडोली आती हैं। महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने कहा, अब तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। ज्यादातर रोगियों का इलाज हमारी जेल के चिकित्सक कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse