टीम एबीएन, जमशेदपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन में गांजा तस्करी करनेवाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीपीडीएस टीम के प्रभारी सुधीर कुमार ने शनिवार सुबह कोरापुट-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन में 25 किलो गांजा के साथ दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों उत्तरप्रदेश के बनारस के रहनेवाले हैं। आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया है। राउरकेला आरपीएफ के सीपीडीएस टीम के प्रभारी को सूचना मिली कि दो युवक कोरापुट-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन में गांजा लेकर राउरकेला आ रहे हैं। इसके आधार पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के रुकते ही तस्करों की तलाश में हर बोगी को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान एक डिब्बे में दो ट्रॉली बैग में भर्ती गांजा के साथ दो युवकों को दबोच लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse