निखिल सर्राफ "मोनू" बने मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा शाखा के अध्यक्ष

 

  • निखिल सर्राफ "मोनू" बने मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा शाखा के अध्यक्ष

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। मारवाड़ी युवा मंच अपनी जनसेवा और सहयोग को लेकर लगातार काम करती रही है। मंच के नए अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से निखिल सर्राफ को चयनित किया गया। निवर्तमान प्रांतीय संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच संविधान के अनुसार प्रत्येक  वर्ष चुनाव करा कर नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इस बार सर्वसम्मति से निखिल सर्राफ को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनित किया गया। 

निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार का कार्यकाल समाप्त हो गया, अभिषेक पोद्दार के कार्यकाल में निखिल सर्राफ शाखा कोषाध्यक्ष के रूप में  मंच को अपना भरपूर सहयोग दिया था। नव नियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में जल्दी ही एक बैठक बुला कर संगठन विस्तार कर जनसेवा के कार्यक्रमों को गति देने का काम किया जाएगा।

अध्यक्ष नियुक्त होने पर मंच के जय प्रकाश शर्मा, अभिषेक पोद्दार, अनुराग पोद्दार, चंदन राजगढ़िया, निशांत सर्राफ, आशीष पोद्दार, शैलेश पोद्दार, शुभम शर्मा, रितेश चौधरी, मयंक मोदी, मनीष राजगढ़िया, अपूर्व पोद्दार, कन्हैया राजगढ़िया, अभिषेक बंका, यश मित्तल, रूपेश चौधरी, गोकुल मित्तल,विक्रांत सर्राफ, आशीष अग्रवाल, विकास सर्राफ, सूरज शर्मा, हर्ष बंका, अतुल सर्राफ सहित अन्य सभी सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse