कोडरमा। दिल्ली के मानसरोवर पार्क शाहदरा से 12 जनवरी को एक बालिका का अपहरण हो गया था। इस संबंध में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार को पूरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी प्रधान आरक्षी नवीन कुमार, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी, साधना कुमारी, किरण कुमारी ने चेकिंग के दौरान कोच संख्या S1 में एक बच्ची को गुम सम अवस्था में पाया। पूछताछ पर बच्ची ने अपना नाम और पता लक्ष्मी शर्मा उर्फ लाली, उम्र 15 वर्ष, पिता लक्ष्मी नारायण शर्मा, 1/ 1582 सी 7 गली नंबर वन, थाना मानसरोवर, दिल्ली बताया।आरक्षी प्रीति कुमारी द्वारा अधिक पूछताछ करने पर बताया गया कि अनजान व्यक्ति के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था। जहां से वह मौका पाकर भागकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंच गई थी। उसे यह नहीं पता था कि किस ट्रेन में सवार होकर जा रही है। इसकी जानकारी होने पर एस्कॉर्ट पार्टी की महिला आरक्षी प्रीति कुमारी द्वारा बच्ची को अपने कब्जे में लिया गया और रेल पुलिस बल द्वारा पोस्ट कोडरमा लाया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि बच्ची के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर उनके पिता से बातचीत की गई और बच्ची के अपहरण के बारे में पिता ने जानकारी दी। इधर, आरपीएफ ने देर शाम को चाइल्ड लाइन केयर की सदस्य पिंकी देवी को सुपुर्द किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse