टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और तापमान में भी गिरावट आयेगी।
पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके, रांची में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
सबसे ज्यादा 38.6 मिमी बारिश सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकॉर्ड की गयी। रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बोकारो थर्मल में 39.1 डिग्री, चाईबासा में 35.8 डिग्री और पाकुड़ में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 27 जून को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 28 जून से 3 जुलाई तक शहर में बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse