टीम एबीएन, जमशेदपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के विरुद्ध जारी लड़ाई में पूर्वी सिंहभूम प्रशासन को समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। इस क्रम में टाटा कमिंस की कमिंस इंडिया फाउंडेशन ने शनिवार को जिला प्रशासन को एक लाख मास्क, 50 हजार हैंड ग्लब्स और 125 लीटर सेनिटाइजर दिये। इसे एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नंद किशोर लाल ने जिला प्रशासन की ओर से ग्रहण किया। लाल ने फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें कोरोना संक्रमण के विरुद्ध सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा है। कमिंस फाउंडेशन से मिला सहयोग हमारे संसाधनों को मजबूती देने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य संस्थान व प्रतिष्ठान भी जिले के लोगों और जिला प्रशासन को सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करें और बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलें। कहा, तीसरी लहर के कारण जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ रही है, इसलिए जिन्होंने अब तक कोरोनारोधी टीका नहीं लिया है, वे टीका अवश्य लें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse