झारखंड : कई जिलों में आज बारिश-आंधी की चेतावनी

 

  • झारखंड के कई जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं। मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक आज यानी 22 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम केंद्र ने राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 

इन क्षेत्रों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

23 जून को कैसा रहेगा मौसम

23 जून को भी राज्य में मौसम का यही रुख बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

24 जून का पूर्वानुमान

24 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर बाकी हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse