लोहरदगा : बजरंग दल के युवा ने रक्तदान कर बचायी एक की जान

 

जरूरतमंद मरीज के लिए आगे आये बजरंग दल के युवा, ऋतिक गोयल ने किया रक्तदान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में गुरुवार को बजरंग दल लोहरदगा के नगर सहसंयोजक अनुभव कुमार समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जिसकी लोग प्रशंसा भी करते है जैसे ही उन्हें किसी जरूरतमंद मरीज को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिलती है। 

वे अपने मित्रों एवं युवाओं से संपर्क कर रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। उनके प्रयास से कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो रहा है। बता दें कि बजरंग दल का गठन वर्ष 1984 में   युवा संगठन के रूप बजरंग दल का गठन किया गया। 

संगठन का मूल उद्देश्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र, समाज एवं धर्म के प्रति जागरूक करना है। संगठन समय-समय पर रक्तदान शिविर राहत कार्य, गौ सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी कार्य करता है। 

बजरंग दल के कार्यकर्ता सामाजिक समरसता और मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी कड़ी में कुछ दिनों से बीमार चल रहे धनेश्वर महतो को रक्त की आवश्यकता होने पर अनुभव कुमार ने युवाओं से संपर्क किया। सूचना मिलते ही युवा ऋतिक गोयल ने आगे बढ़कर एक यूनिट रक्तदान किया और मानवता की मिसाल पेश की। 

मौके पर समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की है। 

इस अवसर पर हर्ष कुमार, आयुष तमेड़ा, अनुभव कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित थे। सभी ने रक्तदाता ऋतिक गोयल के इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि आने वाले दिनों में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इसी तरह सेवा कार्य जारी रहेंगे। युवाओं की यह पहल समाज में मानवता और सेवा भाव का सकारात्मक संदेश दे रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse