पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफ

 

  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनभावनाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति है, जिसमें जनता ने परिवर्तन और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। 

संजय सर्राफ ने कहा कि महान विभूतियों की पावन धरती पश्चिम बंगाल, जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, आचार्य रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया, वहां सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार हुई है। यह परिणाम सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश में अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति मिलने की उम्मीद है तथा विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। इसके साथ ही उन्होंने असम और पांडिचेरी में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं एवं जनता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश और अधिक सशक्त एवं समृद्ध दिशा में अग्रसर होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse