स्वास्थ्य सचिव ने लिया वैक्सीनेशन कैंप का जायजा

 

बेड़ो। कॉविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिये लगातार बेड़ो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कोरोना वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को बेड़ो पंचायत सचिवालय और हरिहरपुर जामटोली पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। इधर दो दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन शिविर कैंप के पहले दिन झारखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव कमल किशोर सोन ने बेड़ो और जामटोली पंचायत कैंप का औचक निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य सचिव केके सोन द्वारा बेड़ो प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी को निर्देश दिया कि क्षेत्र के 45 वर्ष के ऊपर के सभी महिला-पुरुष को कोरोना का वैक्सीन दिया जाये। इसके लिए प्लान बना कर कार्य करें। वही जागरूकता अभियान चलाते हुए व्यापक प्रचार प्रसार कर सभी को कोरोना का टीका लगवाए। वहीं इसका ख्याल रखें कि कोई भी बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन लेने से छुटे नहीं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी लंबा चलेगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के साथ ही 28 दिनों के बाद दूसरा डोज लेना है। इसी के तहत पदाधिकारी व्यापक तैयारी कर ले, जिससे कोरोना वैक्सीन लेने वाले बुजुर्गों को किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं हो। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनीता प्रसाद, सहायक अभियंता मनोज कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अवनी कुमार झा, मुखिया बेड़ो सुशांति भगत सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse